CG: बाइक और कार की टक्कर, एक की मौत… पिकनिक मनाकर लौट रहे थे 3 युवक, 2 लोगों की हालत नाजुक

              जशपुर: जिले में सड़क हादसे में 1 युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों युवक दूर जा गिरे। हादसे में एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की हालत नाजुक है। पूरा मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के चराई मारा गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक कुनकुरी क्षेत्र के मयाली से पिकनिक मनाकर बाइक से 3 युवक घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों ने आनन-फानन में पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

              पिकनिक मनाने बाइक से गए थे मयाली

              पुलिस ने बताया कि मृत युवक सन्ना क्षेत्र के कौबा गांव का रहने वाला था। वहीं घायल भी उसी गांव के रहने वाले हैं। तीनों एक शादी समारोह में कजरा आए थे। शादी समारोह के बाद तीनों पिकनिक मनाने बाइक से मयाली गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

              पुलिस कर रही मामले की जांच

              पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक की मौत हुई है और 2 लोग घायल हैं, जिनका कुनकुरी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories