CG: बीजेपी नेता ने जिला अस्पताल में किया हंगामा.. डेंटिस्ट पत्नी से मिलने आया था; दोस्त के साथ मिलकर लहराया धारदार हथियार; आरोपी गिरफ्तार

              बालोद: जिले के दल्लीराजहरा के भाजपा नेता चंद्रकांत चोपड़े की दबंगई सामने आई है। वे अपनी डेंटिस्ट पत्नी से गुरुवार रात 12 बजे मिलने के लिए जिला अस्पताल में आए और जमकर हंगामा किया। चंद्राकांत चोपड़े और उसका दोस्त विकास खरे उस समय शराब के नशे में धुत्त थे। ऐसी हालत में गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद विकास खरे ने फरसा निकाल लिया। दोनों ने वहां जमकर हंगामा किया, जिससे लोग दहशत में आ गए।

              गार्ड और अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विकास खरे को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन तब तक बीजेपी दल्लीराजहरा मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष चंद्रकांत चोपड़े अपनी कार से फरार हो गया। बालोद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक खगेंद्र पठारे ने बताया कि दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। चंद्रकांत चोपड़े की पत्नी डेंटिस्ट के रूप में जिला चिकित्सालय में पदस्थ है। वो उससे शराब के नशे में मिलने आया था। सबसे पहले उसके मित्र विकास ने धारदार हथियार निकाला। इससे अस्पताल में हंगामा मच गया। रात में करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली। तुरंत मौके पर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को रवाना किया गया और फरसा लहराने वाले विकास खरे को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

              CCTV फुटेज।

              CCTV फुटेज।

              उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे ने कहा कि चंद्रकांत चोपड़े अपनी कार से फरार हो गया था, जिसका पीछा पेट्रोलिंग पार्टी ने किया और उसे बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर गुंडरदेही और अंडा के बीच गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के पास से एक तलवार, लोहे की रॉड और एक फरसा जब्त किया गया है। इसके साथ ही आरोपियों पर 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : 24 घंटे में दिव्यांग तक पहुंची ट्राइसाइकिल

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता से बदली गणेश राम...

                              Related Articles

                              Popular Categories