Tuesday, February 24, 2026

              CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट… 10 प्रत्याशियों के नाम घोषित, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी भानुप्रतापपुर से उम्मीदवार

              रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 10 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें भानुप्रतापपुर सीट से AAP के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी चुनाव लड़ेंगे।

              भानुप्रतापपुर के अलावा पार्टी ने दंतेवाड़ा, नारायणपुर, अकलतरा, कोरबा, राजिम, पत्थलगांव, कवर्धा, भटगांव और कुनकुरी से प्रत्याशी उतारे हैं।

              देखिए पूरी लिस्ट

              AAP के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी पहले भी 2018 में भानुप्रतापपुर सीट से ही विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय उन्हें 9634 वोट ही मिले और हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि कांग्रेस और भाजपा के बाद तीसरे नंबर पर रहे।

              पिछली बार 85 सीटों पर लड़ी थी AAP, एक फीसदी से कम वोट मिले

              आम आदमी पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में पूरे उत्साह से भाग लिया था। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने खुद यहां कैंप किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साइंस कॉलेज मैदान में जनसभा से चुनाव अभियान का आगाज किया। पार्टी ने 85 सीटों पर उम्मीदवार उतारे लेकिन सभी जमानत गंवा बैठे। पार्टी को पूरे प्रदेश में एक प्रतिशत से भी कम वोट मिला।


                              Hot this week

                              रायपुर : महासमुंद में 09 बोरी गुटखा जब्त

                              खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : दिव्यांगजनों को मिला बायोनिक कृत्रिम हाथ

                              आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदमरायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories