CG ब्रेकिंग: अजय कुमार यादव बिलासपुर रेंज के नए IG… आनंद छाबड़ा का रायपुर ट्रांसफर, बनाए गए पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता

              अजय कुमार यादव को बिलासपुर रेंज का IG बनाया गया है।

              BILASPUR: बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा का ट्रांसफर कर दिया गया है। अजय कुमार यादव को अब नया IG बनाया गया है।

              पुलिस विभाग की ओर से यह आदेश जारी है। जिसमें आनंद छाबड़ा का रायपुर पुलिस मुख्यालय में ट्रांसफर किया गया है। उन्हें IG गुप्तवार्ता बनाया गया है।

              बचपन बीता नक्सली इलाके मेंअजय यादव प्रदेश में काम कर रहे अफसरों में ऐसे अफसर हैं जो छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले हैं। अजय यादव के पिता सरकारी नौकरी करत थे, बस्तर संभाग में उनकी पोस्टिंग थी। कोंडागांव, जगदलपुर, बीजापुर, दोरनापाल इन इलाकों में अजय यादव ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई की थी। इसके बाद रायपुर के रविशंकर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया।अजय यादव बताते हैं कि बिलासपुर में रहकर यूपीएससी की तैयारी की और तीसरी कोशिश में IPS बने। फर्स्ट अटेम्प्ट में भी अच्छे रैंक मिले थे और नौकरी शुरू कर चुके थे। वौ नौकरी करते हुए दो बार और परीक्षा दी थी। अजय यादव जिला सरगुजा, नारायणपुर, जगदलपुर, जांजगीर चांपा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ रहे हैं। नक्सल इलाकों में भी पुलिस सर्विस का मौका उन्हें मिला।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वागत से शुरू होती शिक्षा, खेल-गीतों से संवर रहा नौनिहालों का भविष्य

                              आंगनबाड़ी केंद्र बने बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली...

                              रायपुर : प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित

                              खाद्य एवं औषधि प्रशासन की विशेष जांच अभियान में...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

                              बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

                              KORBA : कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

                              एग्रीस्टेक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा...

                              Related Articles

                              Popular Categories