CG: लाठी से पीट-पीटकर तोड़ दिया हाथ.. पुरानी रंजिश के चलते आधी रात घर में घुसकर पड़ोसियों ने किया हमला, पुलिस बोली- मेडिकल रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई

            Bilaspur: बिलासपुर में आधी रात घर में घुसकर पड़ोसियों ने महिला और उसके बेटे पर डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे महिला का हाथ टूट गया है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर खानापूर्ति कर ली है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद गैरजमानतीय धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

            ग्राम हिर्री में रहने वाली रूखमणी पटेल के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां रानी पटेल और भाई गौरीशंकर के साथ रहती है। रविवार की रात सभी घर में सो रहे थे। तभी देर रात करीब एक बजे उनके घर के सामने रहने वाला राजेंद्र साहू, अर्जुन साहू, लोकेश साहू सहित अन्य लोग उसके घर के पास आ गए। फिर गाली देते हुए चिल्लाने लगे। उसका भाई गौरीशंकर आवाज सुनकर बाहर निकला, तब जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने लाठी से हमला कर दिया।

            घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

            घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

            बीच-बचाव करने पर मां के साथ भी की मारपीट
            इस दौरान लड़ाई-झगड़ा होने की आवाज सुनकर उसकी मां रानी पटेल भी दरवाजे के पास आ गई। उन्होंने बेटे की पिटाई होते देखकर बीच-बचाव करने लगी। इतने में हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उसकी मां का हाथ टूट गया है। इस हमले में घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

            पुलिस बोली- मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
            इधर, रूखमणी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट की सामान्य धाराओं के साथ आरोपियों पर केस दर्ज कर खानापूर्ति किया है। इस संबंध में टीआई प्रकाशकांत का कहना है कि महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला ने घर घुसकर हमला करने की जानकारी नहीं दी थी। हमले में घायल मां-बेटे के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गैरजमानतीय धाराएं जोड़कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


                          Hot this week

                          रायपुर : महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

                          अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने संवेदनशील मामलों में संबंधित...

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

                          रायपुर (BCC NEWS 24): भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक...

                          Related Articles

                          Popular Categories