CG: पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से धमाका… 6 मजदूरों ने भागकर बचाई अपनी जान, हवा में कई मीटर ऊपर उछला ड्रम

            रायपुर: धमतरी के बरारी में पटाखा बनाने की फैक्ट्री में सोमवार को अचानक आग लग गई। जिसके बाद विस्फोट हुआ। इस दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना रूद्री थाना क्षेत्र की है

            घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पटाखा गोदाम में जब आग लगी तो उसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ। जिससे गोदाम के अंदर रखे ड्रम हवा में ऊपर कई मीटर तक उछल गए। जानकारी के मुताबिक इस घटना के समय पटाखा फैक्ट्री में लगभग 6 कर्मचारी काम कर रहे थे। लेकिन वे सभी दूसरे कमरे में बम पटाखा बनाने के काम में व्यस्त थे। विस्फोट होते ही उन्होंने तेजी से भागकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई।

            सूचना मिलते ही रुद्री पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। और आगजनी देखने आसपास इकट्ठे हुए लोगों को दूर हटाया। इस आगजनी की घटना को रोकने में दो फायर ब्रिगेड टीम लगी। जिन्होंने कुछ घन्टे में आग पर काबू पाया। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल SP और SDM समेत पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब इस पूरी घटना की जांच की जा रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories