Monday, February 16, 2026

              CG: वकील समेत पांच के मकानों का टूटा ताला… एक ही रात में चोरों ने बनाया निशाना, सात लाख कैश समेत 12 लाख का माल पार

              BILASPUR: बिलासपुर में चोरों ने हाईकोर्ट के एडवोकेट समेत पांच मकानों को निशाना बनाया और सात लाख नगदी के साथ ही सोने-चांदी के गहने और दो डॉलर समेत लाखों का माल पार कर दिया। एक साथ हुई चोरी की वारदात से पुलिस अफसरों की नींद उड़ गई है। मामला चकरभाठा, सिविल लाइन और तोरवा थाना क्षेत्र का है।

              रामावैली कॉलोनी निवासी देवर्षि ठाकुर हाईकोर्ट में वकील हैं। बीते 21 फरवरी की शाम करीब पांच बजे वे अपने व्यक्तिगत काम से परिवार समेत रायपुर और कांकेर गए थे। इस दौरान उनके सूने मकान में ताला बंद था। उन्होंने अपने मुंशी फूलचंद रजक को मकान की देखरेख करने और डॉग को खाना देने के लिए बोला था। गुरुवार को वह पार्सल छोड़ने और डॉग को खाना खिलाने आया, तब देखा कि घर का दरवाजा खुला है। इस पर मुशी ने उन्हें फोन कर इस घटना की जानकारी दी।

              आलमारी का लॉकर तोड़कर नगदी और गहने ले गए चोर।

              आलमारी का लॉकर तोड़कर नगदी और गहने ले गए चोर।

              कमरों में बिखरे थे सामान, नगदी और गहनें गायब
              चोरी की खबर मिलते ही वकील देवर्षि ठाकुर अपने परिवार के सदस्यों को लेकर घर पहुंचे, तब कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। वहीं आलमारी और उसका लॉकर टूटा हुआ था। चेक करने पर अलमारी में रखे सात लाख रुपए, सोने की तीन बिस्किट, सोने की चार चेन, चूड़ा, छह अंगूठी और चांदी के गहने गायब मिले। उन्होंने सारे गहनों के बिल भी पुलिस को दिखाए। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

              बताया जा रहा है कि रात में जब चोर घुसे थे, तब उन्हें देखकर डॉग भौंक रहा था। लेकिन, कुत्ते के भौंकने के बाद भी पड़ोसियों के साथ ही गार्ड को चोरों के आने की भनक नहीं लगी। अगर गार्ड वहां पहुंचता और जांच करता तो चोरों के पकड़े जाने की संभावना थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              Related Articles

                              Popular Categories