CG: फंदे पर लटकी मिली BSC फाइनल ईयर की स्टूडेंट.. पिता की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी छात्रा, घर से सुसाइड नोट भी मिला

            Durg: दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ने वाली 22 वर्षीय छात्रा ने खुदकुशी कर ली। उसकी लाश उसके घर के कमरे में फंदे से लटकी पाई गई। पुलिस को कमरे से एक कॉपी में लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस का कहना है कि युवती ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी की है।

            पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि उन्हें गुरुवार को सूचना मिली की विश्वबैंक कॉलोनी में एक कॉलेज छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। टीआई ने तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने पाया कि घर के अंदर कमरे में एक युवती फंदे से लटकी हुई है। पूछताछ में उसका नाम पूजा बघेल बताया गया।

            पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और युवती के शव को नीचे उतरवाया। तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

            पिता की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी युवती
            पुलिस को पूछताछ में पता चला कि युवती के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहती है। बीएसपी की छात्रा है और पढ़ने में भी काफी अच्छी थी। पिता की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में चली गई थी। इसके बाद वह ठीक हो गई थी, लेकिन कुछ दिनों से वह काफी गुमसुम रहती थी।

            डायरी से पता चलेगा खुदकुशी का कारण
            पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उन्हें युवती के कमरे से एक डायरी मिली है। डायरी में अजीब सी हैंडराइटिंग में कुछ लिखा है। टीआई मनीष शर्मा का कहा है कि डायरी में क्या लिखा है ये पूरा समझ नहीं आ रहा है। इसलिए किसी एक्सपर्ट से उसे पढ़वाया जाएगा। खुदुकुशी का कारण जानने के लिए पुलिस परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ करेगी।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

                          शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक...

                          Related Articles

                          Popular Categories