CG: CAF जवान की खुदकुशी मामला… निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर महिला कर रही थी ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

        कांकेर: जिले में 12 दिन पहले ड्यूटी पर तैनात CAF आरक्षक चंद्रशेखर यादव के सुसाइड के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कांकेर DSP मोहसिन खान ने बताया कि भिलाई की रहने वाली महिला जवान की फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

        16 सितंबर को आरक्षक चंद्रशेखर यादव ने हल्बा चौकी में ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में खुलासा हुआ कि जवान को लंबे समय से भिलाई की रहने वाली एक महिला ब्लैकमेल कर रही थी और उससे काफी रकम भी ऐंठ चुकी थी।

        भिलाई की महिला जवान को कर रही थी ब्लैकमेल

        जवान की कॉल डिटेल से पता चला कि महिला के साथ कई बार बातचीत कई गई है। इसके अलावा परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने स्वीकार कर लिया कि उसने जवान की कुछ निजी तस्वीरें चुपचाप खींच ली थीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। जवान से उसने अलग-अलग समय पर काफी पैसे भी ऐंठे थे, हालांकि रकम का खुलासा नहीं हुआ है।

        महिला ने खींच ली थी जवान की आपत्तिजनक तस्वीरें

        पुलिस के अनुसार, जवान चंद्रशेखर यादव की महिला से जान-पहचान थी और दोनों का मिलना-जुलना भी था, इसी दौरान महिला ने कुछ आपत्तिजनक फोटो खींची थी। डीएसपी मोहसिन खान ने बताया कि महिला ने जवान से कितने पैसे डरा-धमकाकर वसूले हैं, इसकी जांच की जा रही है। जवान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



                Hot this week

                रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 30 सितंबर 2026

                रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                Related Articles

                Popular Categories