Sunday, February 8, 2026

            CG: छत्तीसगढ़ की बेटी विदेश में बिखेरेगी जलवा… दंतेवाड़ा जिले की डिंपल साहू ब्राजील में आयोजित फैशन शो में होंगी शामिल, 30 देशों के कंटेस्टेंट के बीच होगा मुकाबला

            दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की एक बेटी अब जल्द ही विदेश में अपना जलवा बिखेरेगी। ब्राजील में आयोजित एक फैशन शो में शामिल होकर इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस फैशन शो में वर्ल्ड के करीब 30 देशों के कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। जिन्हें दंतेवाड़ा की बेटी डिंपल साहू टक्कर देंगी। हालांकि, फैशन शो की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, ऐसा बताया जा रहा है कि, कुछ ही दिनों के अंदर शो की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।

            दरअसल, डिंपल साहू दंतेवाड़ा में किरंदुल शहर की रहने वाली हैं। डिंपल को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक रहा है। डिंपल ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से की हैं, और अभी पुणे के डी.व्हाई. पाटिल विश्वविद्यालय से बी.टेक प्रथम वर्ष कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। डिंपल 2021 में मिस छत्तीसगढ़ भी रह चुकी हैं। डिंपल के पिता अजय साहू बस्तर यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। वहीं उनकी माता पुष्पा साहू NMDC परियोजना में काम करती हैं। साथ ही इंटक की प्रदेश संगठन सचिव हैं।

            मिस छत्तीसगढ़ भी बन चुकी हैं।

            मिस छत्तीसगढ़ भी बन चुकी हैं।

            टीन इंडिया ग्लोबल बनीं

            साल 2022 में दिल्ली में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की तरफ से आयोजित मिस टीन इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में देशभर से 70 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यहां डिंपल ने अपने रैंप पर जलवा बिखेरा और मिस टीन ग्लोबल ब्यूटी इंडिया बनीं। स्टेट टाइटल अवार्ड अपने नाम कर बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया था। अब ब्राजील में आयोजित फैशन शो में शामिल होंगी। जहां देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

            शुरू से ही मॉडलिंग का शौक रहा है।

            शुरू से ही मॉडलिंग का शौक रहा है।

            माता-पिता का मिला सहयोग

            डिंपल साहू ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी करने लगी थी। उसके इस काम में माता-पिता ने भी भरपूर सहयोग मिला। डिंपल ने बताया कि, माता-पिता ने हर कदम पर साथ दिया। इससे पहले भी जब इवेंट हुए थे तो दोनों का भरपूर सहयोग मिला था। डिंपल ने कामयाबी के पीछे माता-पिता का श्रेय होना बताया।


                          Hot this week

                          गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

                          जगराता, शिव-भक्ति, राधा-कृष्ण लीला और लोकगीतों ने बांधा समांगरियाबंद...

                          रायपुर : शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

                          व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधाररायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories