CG: छत्तीसगढ़ के युवक से 11 लाख रुपए की ठगी… गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर ऐंठे पैसे, बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी

          कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के एक व्यवसायी से करीब 10 लाख 21 हजार रुपए की ठगी हुई है। बिहार के एक ठग ने गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठे हैं। आरोपी युवक को कोंडागांव पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के एक व्यवसायी ने कुछ दिन पहले उसके साथ हुई ठगी की थाने में FIR दर्ज करवाई थी। व्यवसायी ने पुलिस को बताया था कि, कुछ दिन पहले एक अनजान युवक का उसके पास फोन आया था। युवक ने खुद को गैंस एजेंसी कस्टमर केयर का सदस्य बताया और डीलरशिप देने की बात कही थी। किसी तरह से व्यवसायी को अपने झांसे में फंसाया।

          आरोपी बिहार का रहने वाला है।

          आरोपी बिहार का रहने वाला है।

          व्यवसायी से डीलरशिप के लिए दस्तावेज भी मांगे। इधर, ठग जैसा-जैसा बोलता गया व्यवसायी उसकी सारी डिमांड पूरी करता गया। वहीं अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग बैंक खाते में लगभग 10 लाख 21 हजार रुपए डाल दिए। जब युवक ने डीलरशिप के लिए कहता तो कुछ दिन में मिल जाएगा कहकर गुमराह करता गया। फिर फोन उठाना बंद कर दिया।

          व्यवसायी को शक हो गया कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। जिसके बाद उसने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामला संज्ञान में आते ही SP दिव्यांग पटेल ने एक टीम गठित की। यह टीम बिहार पहुंची। बैंक डिटेल खंगाले गए तो पता चला कि किसी गंगा सागर पासवान (19) के खाते में पैसे डले हैं। पुलिस ने बिहार में डेरा जमाया।

          करीब 15 दिनों तक टीम बिहार में ही थी। कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को पकड़ा गया। पुछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। जिसे कोंडागांव लाया गया। जहां कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इधर, SP ने बताया कि इस गिरोह के कुछ और सदस्यों की तलाशी में पुलिस की एक टीम अभी भी बिहार में ही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories