CG: रायपुर कोर्ट पार्किंग से क्लर्क की गाड़ी पार… एक्टिवा लॉक कर ड्यूटी पर गयी, वापस आ आकर देखा तो हो चुकी थी चोरी; महादेव घाट से भी एक गाड़ी चोरी

            RAIPUR: रायपुर कोर्ट के पार्किंग से एक महिला की एक्टिवा चोरी हो गई है। ये महिला कोर्ट में क्लर्क के पद पर पोस्टेड है। यह नौकरी करने के लिए कोर्ट के अंदर ऑफिस में चली गई जब शाम को वापस लौट कर देखा तो उसकी एक्टिवा वहां पर मौजूद नहीं थी। इसके बाद महिला ने सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कराया है।

            इस मामलें में शिकायत करते हुए रेश्मी ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वो पुरानी बस्ती में रहती है। रायपुर कोर्ट में क्लर्क है। 4 अक्टूबर की सुबह साढ़े 10 बजे के करीब वो कोर्ट के पार्किंग में पहुंची और वहां अपनी एक्टिवा लॉक कर खड़ी कर दी। शाम को जब हम घर जाने के लिए निकली तो उसने देखा कि वहां पर उसकी गाड़ी मौजूद नहीं है। उसने आसपास गाड़ी की तलाश की लेकिन कहीं नहीं मिली।

            कैमरे में खंगालने की कोसिस

            युवती की गाड़ी चोरी होने के बाद उसे आसपास मौजूद कैमरा में भी तलाशने की कोशिश की गयी है। जिसके बाद पुलिस ने 7 अक्टूबर की देर शाम युवती की गाड़ी चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामलें में फिलहाल आरोपी फरार है।

            महादेव घाट से भी बाइक की चोरी

            उरला के रहने वाले अरुण कुमार ध्रुव ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई की। वो 6 अक्टूबर को अपनी बहन के साथ महादेव घाट मंदिर घूमने गया हुआ था। उसने गाड़ी को बाहर लॉक कर पार्क की थी। लेकिन जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां पर मौजूद नहीं थी। अरुण की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने 7 अक्टूबर की देर शाम शिकायत दर्ज करवाई है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories