CG: ऑटो और बाइक की भिड़ंत, 1 युवक की मौत… 4 लोग घायल, एक की हालत नाजुक; टर्निंग प्वाइंट में हुआ हादसा

              दंतेवाड़ा: जिले में बाइक और ऑटो की भिड़ंत हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि, इनमें से एक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, मैलावाड़ा के नजदीक यह हादसा हुआ है। ऑटो दंतेवाड़ा से सुकमा की तरफ जा रहा था। जिसमें करीब 4 से 5 लोग सवार थे। दूसरी तरफ से बाइक सवार एक युवक तेज रफ्तार से आ रहा था, वहीं टर्निंग प्वाइंट में ऑटो से बाइक की टक्कर हो गई।

              हादसा बड़ा जबरदस्त था।

              हादसा बड़ा जबरदस्त था।

              हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो में सवार यात्री घायल हो गए। बाइक सवार युवक भी काफी दूर फेंका गया। इनमें से एक कमेली का रहने वाला युवक रमेश मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

              मौके पर पहुंचे जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, घायलों में से एक की हालत काफी नाजुक है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : महासमुंद जिलें में बदली कमार बस्तियों की तस्वीर

                              पीएम-जनमन की बदौलत सुविधाओं से जुड़ रहा जीवनरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories