CG: श्री धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर योजना से आम नागरिकों को महंगी दवाइयों से मिल रही राहत…

            • अब तक 15893 उपभोक्ताओं को 14.37 लाख से अधिक की जेनेरिक दवाइयों का विक्रय
            • जिला के समस्त 9 नगरीय निकायों में संचालित

            जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाएं सस्ती दर पर उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए राज्य के सभी नगरीय निकायों में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत जेनेरिक दवाओं की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाईयों पर 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। धनवन्तरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आईटम भी रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना की शुरुआत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 20 अक्टूबर 2021 से शुरू की गई है। योजना के तहत राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों में 193 श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर खोले गये हैं। शासकीय चिकित्सकों को अस्पताल में इलाज हेतु आने वाले मरीजों को जेनेरिक दवाई लिखना अनिवार्य किया गया है। इस योजना से जिला मुख्यालय जांजगीर में 63.35% दवाइयों में छूट एवं अन्य नगरी निकायों में 50 % से अधिक छूट मे दवाइयां प्राप्त होने पर आम जनता पर आर्थिक वित्तीय भार कम हो रहा है। शुरुआत से अब तक लगभग पूरे जिले में 14.37 लाख की दवाइयों की बिक्री हो चुकी है जिसका एमआरपी मूल्य 26.11 लाख रुपए हैं। धनवंतरी जेनेरिक दवाई स्टोर में ना केवल 329 जेनेरिक दवाई बल्कि छत्तीसगढ़ हर्बल एवं 26 सर्जिकल प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध है। इस योजना से आम नागरिकों को विशेषकर गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों पर दवाईयों में होने वाले खर्च का बोझ कम हो रहा है। उन्हें आधे से कम कीमत पर उच्च क्वालिटी की दवाईयां प्राप्त हो रही है साथ ही लोगों को विभिन्न बीमारियों के ईलाज में उपयोगी जरूरी दवाईयों को महंगे दामों पर खरीदने से राहत मिल रही है।


                          Hot this week

                          अमेरिका: चर्च में प्रेयर के दौरान पादरी पर क्रॉस गिरा, मौत

                          अमेरिका: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में शनिवार की प्रेयर...

                          Related Articles

                          Popular Categories