CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से क्षेत्रीय कैंसर संस्थान रायपुर के चिकित्सकों ने की सौजन्य मुलाकात…

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के चिकित्सकों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को इस दौरान डॉ. मंजूला बेक के नेतृत्व में आए चिकित्सकों ने बताया कि उनकी टीम छत्तीसगढ़  के अन्य जिलों में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन कर चुकी है, ताकि मरीजों को समय रहते इस घातक बीमारी का पता चल सके और उचित उपचार मिल सके। इसी परिप्रेक्ष्य में एक और 2 फरवरी को मेकाहारा में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अलावा पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के छात्रों और कर्मचारियों के द्वारा 4 फरवरी को कैंसर के विरुद्ध जागरूकता अभियान के लिए मैराथन का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप चंद्राकर, डॉ. राजीव रतन जैन, डॉ. अखिलेश साहू, डॉ. उमेश देवांगन, डॉ. सान्या तनेजा और श्री पी. सोनी मौजूद थे।



                Hot this week

                रायपुर : चक्रधर समारोह में कबड्डी का रोमांच, 25 टीमों ने दिखाया दमखम

                मोती महल परिसर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय महिला-पुरुष...

                रायपुर : मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

                राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से मिला आर्थिक सहयोग, परिवार...

                रायपुर : राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

                अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों...

                रायपुर : अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

                सरिया की 14 महिलाएं 'लखपति दीदी' बनने की राह...

                रायपुर : श्रीनिका ने कथक प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन

                कथक की उभरती प्रतिभा ने कम उम्र में बनाई...

                Related Articles

                Popular Categories