CG: कुएं में मां-बेटे की लाश मिली… महिला के साथ कपड़े से बंधा था 5 महीने का मासूम; तीन दिनों से लापता थे दोनों

        सूरजपुर जिले के ग्राम बैजनाथपुर में  दिन से लापता मां-बेटे की लाश मिली है। - Dainik Bhaskar

        सूरजपुर जिले के ग्राम बैजनाथपुर में दिन से लापता मां-बेटे की लाश मिली है।

        सूरजपुर: जिले के ग्राम बैजनाथपुर के बनियापारा मोहल्ले में 3 दिन से लापता मां-बेटे की लाश मिली है। काफी तलाश करने के बाद दोनों की लाश कुएं से मिली। 5 महीने का दुधमुंहा बच्चा मां के साथ कपड़े से बंधा था। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

        बनियापारा निवासी बबीता सिंह की शादी मई 2022 में गणेश सिंह के साथ हुई थी। इनका 5 महीने का एक बेटा था। 3 दिन पहले 16 अगस्त की रात बबीता अपने बच्चे को लेकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई। अगले दिन सुबह तक जब वो वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। हर जगह तलाश करने के बाद भी जब वो नहीं मिली, तो 17 अगस्त को परिजनों ने गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया।

        गांव के निस्तारी करने वाले कुएं से लापता मां-बेटे की लाश मिली।

        गांव के निस्तारी करने वाले कुएं से लापता मां-बेटे की लाश मिली।

        महिला के मायके में भी उसकी गुमशुदगी की बात बता दी गई। इस बीच ससुराल और मायके पक्ष के लोग दोनों मां-बेटे की तलाश में जुटे हुए थे। पुलिस भी मां-बेटे की तलाश के लिए हरसंभव कोशिश कर रही थी। लोगों से पूछताछ की जा रही थी। इस बीच शनिवार को लोगों ने निस्तारी करने वाले कुएं में मां-बेटे की लाश देखी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

        गांव में मां-बेटे की लाश मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर जमा भीड़। पुलिस मौके पर पहुंची।

        गांव में मां-बेटे की लाश मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर जमा भीड़। पुलिस मौके पर पहुंची।

        मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कुएं से निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बच्चा मां के साथ ही कपड़े से बंधा हुआ मिला। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

        मां-बेटे पिछले 3 दिनों से लापता थे, कुएं में लाश मिलने की सूचना पर भटगांव थाना प्रभारी फर्दीनंद कुजूर, तहसीलदार शिवनारायण राठिया और पटवारी राजीव लोचन भी मौके पर पहुंचे।

        मां-बेटे पिछले 3 दिनों से लापता थे, कुएं में लाश मिलने की सूचना पर भटगांव थाना प्रभारी फर्दीनंद कुजूर, तहसीलदार शिवनारायण राठिया और पटवारी राजीव लोचन भी मौके पर पहुंचे।

        लाश मिलने की सूचना पर भटगांव थाना प्रभारी फर्दीनंद कुजूर, तहसीलदार शिवनारायण राठिया और पटवारी राजीव लोचन भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि मृतका की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। शुरुआती जांच में लग रहा है कि महिला ने बच्चे के साथ कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली।



                Hot this week

                रायपुर : सितंबर माह का खाद्यान्न वितरण अब 15 अक्टूबर तक

                29 सितंबर तक 71 लाख राशनकार्डधारियों को 90 प्रतिशत चावल...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय स्वास्थ्य पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली आयोजित

                विशेषज्ञों ने कम उम्र में हृदयघात, खानपान और शारीरिक...

                Related Articles

                Popular Categories