CG: नाली के ऊपर मिली व्यक्ति की लाश… शव के पास मिली मोपेड, पुलिस को कार्रवाई के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

        बलौदाबाजार: बलौदाबाजार में गौरव पथ की नाली के ऊपर एक व्यक्ति की लाश मिली है। राहगीरों ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दोपहर 3 बजे खजरी गांव का रहने वाला सुरीत राम देवदास (45) अपनी मोपेड को सड़क किनारे खड़ी करके नाली के ऊपर बैठा था। वो पूरी दोपहर वहीं बैठा रहा, जिसे आने-जाने वाले लोगों ने भी देखा।

        बुधवार रात 8 बजे नाली के ऊपर उसकी लाश होने की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की तलाशी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

        सिटी कोतवाली प्रभारी अमित तिवारी ने कहा कि लाश दशहरा मैदान गौरव पथ के पास नाली के ऊपर पड़ा मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा। मृतक के शव के पास एक टीवीएस गाड़ी भी मिली है। मृतक खजरी गांव के कोटवार का रिश्तेदार है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान : चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में 1359 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

                विकासखंड स्तर के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों...

                KORBA : सेवा की कहानी : जनदर्शन में मिली मदद, मोहनपाल को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

                मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री,...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान ने बदली अस्लम खान की जिंदगी, पीएम आवास से मिला पक्का आशियाना

                प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण ने दिया सुरक्षित घर, सम्मान और...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                Related Articles

                Popular Categories