CG: पानी में तैरती मिली युवक की लाश.. 2 से 3 दिन पुराना है शव, मारकर फेंकने की आशंका; लोगों की नजर पड़ी, तब पता चला मामला

              जांजगीर-चांपा: जिले में पानी में तैरती हुई युवक की लाश मिली है। उसका शव 2 से 3 दिन पुराना है। माना जा रहा है कि हत्या कर शव को पानी में फेंका गया है। बताया गया कि लोग नदी के पास गए, तब उनकी नजर पड़ी। जिसके बाद ये जानकारी सामने आ सकी है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

              बसहा गांव से लीलागर नदी गुजरती है। रोज की तरह लोग रविवार सुबह भी वहां पर गए थे। तभी उन्होंने नदी में तैरती हुई एक लाश देखी थी। जिसके बाद तुरंत ही पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। फिर खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

              मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, तब पता चला कि यह युवक की लाश है। उसकी उम्र लगभग 32 से 35 के बीच होगी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी बात की है। मगर ये पता नहीं चल सका है कि युवक कौन है। पुलिस ने आस-पास के गांव और दूसरे जिलों में भी युवक की फोटो भेजी है। फिलहाल मामल की जांच जारी है। युवक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। इसी वजह से पुलिस को शंका है कि युवक की हत्या की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ

                              उपमुख्यमंत्री ने गंडईखुर्द में प्रदेश के पहले विकास कार्य...

                              ​रायपुर : ​धमतरी जिले में खुलेगा दूसरा ‘एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय’

                              वनांचल के आदिवासी बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क हाईटेक शिक्षा​रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories