CG: सड़क किनारे मिला युवक का शव… नशली चीज के सेवन से मौत की आशंका; पत्नी है सिक्योरिटी गार्ड

              DURG: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाइवे के किनारे बुधवार 35 वर्षीय एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान मोहन नगर थाना क्षेत्र के कातुलबोर्ड निवासी गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामला दुर्ग कोतवाली क्षेत्र का है।

              टीआई महेश ध्रुव ने बताया कि बुधवार सुबह बघेरा रेलवे क्रासिंग के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच करने पर शव के शरीर में कहीं भी चोट या अन्य निशान नहीं मिले हैं। गुरजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसकी पत्नी शंकराचार्य मेडिकल कालेज में सिक्योरिटी गार्ड का काम करती है। गुरजीत के दोस्त ने पुलिस को बताया कि वो आदतन शराबी था। कोई काम नहीं करता था। पुलिस को आशंका है कि अधिक शराब पीने के चलते उसकी मृत्यु हुई होगी।

              खुदकुशी के एंगल से भी जांच कर रही है पुलिस
              दुर्ग पुलिस इस मामले को खुदकुशी के एंगल से भी देख रही है। पुलिस को आशंका है कि या तो गुरजीत की मौत अधिक शराब सेवन से हुई या उसने कोई जानलेवा नशीली चीज का सेवन किया है। पुलिस ने उसकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस का कहना है कि गुरजीत मूलतः पंजाब का रहने वाला था। वो दुर्ग में पिछले 15-20 सालों से रह रहा है। पुलिस उसके नाते रिश्तेदारों से भी पूछताछ करेगी।


                              Hot this week

                              KORBA : योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

                              सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम कनकी में लगाया गया...

                              KORBA : सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

                              कोरबा (BCC NEWS 24): भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories