CG: उप मुख्यमंत्री अरूण साव प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में होंगे शामिल…

          रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 15 जनवरी को महासमुंद में प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 15 जनवरी को सवेरे साढ़े नौ बजे नवा रायपुर राज्य विश्राम गृह से महासमुंद के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 10:10 बजे महासमुंद के विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम झालखम्हरिया पहुंचकर विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सवेरे पौने 12 बजे महासमुंद जिला पंचायत में प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

          उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर एक बजे महासमुंद से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर दो बजे नवा रायपुर स्थित राज्य विश्राम गृह में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे शाम पौने छह बजे मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।



                    Hot this week

                    रायपुर : नागपंचमी पर अंबिकापुर में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता

                    सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन, पर्यटन...

                    Related Articles

                    Popular Categories