Saturday, February 7, 2026

            CG: छात्रावास में छात्राओं से गंदी बात… छेड़छाड़ के आरोप में हॉस्टल संचालक गिरफ्तार, ABVP और नाबालिग बेटियों ने लगाए यौन शोषण के आरोप

            गरियाबंद: जिले में नाबालिग छात्राओँ से छेड़छाड़ के आरोप में हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया गया है। छात्राओं ने अश्लीलता और दैहिक शोषण के आरोप लगाए हैं। बंजारा समाज की बेटियों से गंदी हरकत की गई है। छुरा थाना क्षेत्र का मामला है।

            छात्राओं ने आरोप लगाया कि हॉस्टल अधीक्षक यहां मौजूद नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करता है। छात्रावास में बाहर के लोग भी आते जाते हैं। मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं।

            परिजनों को बताई आपबीती

            इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब छात्राएं सामान खरीदने बाजार गईं थीं, जहां अपने परिजनों को आपबीती सुनाई. मामले की जानकारी लगते ही थाने में सूचना दी गई।

            छुरा छात्रावास में abvp के हंगामे के बाद संचालक गिरफ्तार

            छुरा छात्रावास में abvp के हंगामे के बाद संचालक गिरफ्तार

            ABVP के हंगामे के बाद एक्शन

            इसके बाद सोमवार दोपहर एबीवीपी के छात्रों ने मोर्चा खोल दिया। छात्राओं से यौन शोषण के आरोप लगाकर थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। छात्रावास के पास भी प्रदर्शन किया। इसके बाद हरकत पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। देर शाम हॉस्टल पहुंच मकान मालिक और हॉस्टल अधीक्षक को हिरासत लिया।

            छात्रावास संचालक गिरफ्तार

            इस हॉस्टल में वर्तमान में 31 छात्राएं रहती हैं, जो पहली से कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई कर रही हैं। मामले में एसडीएम भूपेंद्र साहू ने कहा कि शिकायत के बाद पूछताछ की गई। फिलहाल छेड़छाड़ के केस में छात्रावास संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है, जल्द और खुलासा हो सकता है।

            संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

            मामले में एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही महिला बाल विकास विभाग और सखी सेंटर की टीम के साथ हॉस्टल पहुंचे थे। अब तक मिले तथ्य के आधार पर संचालक नारायण चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की गई। आईपीसी की धारा 354 व प पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हॉस्टल 8 साल से संचालित है। उसकी वैधता की भी जांच कराई जाएगी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories