CG: ‘घर से खींचकर निकाला फिर चाकू मार दिया’… रायपुर में पुलिस के सामने ही आरोपी ने दी धमकी, कहा- मोहल्लेवाले दिवाली नहीं मना पाओगे

              RAIPUR: राजधानी रायपुर के आजाद चौक इलाके में चाकूबाजी की वारदात लगातार सामने आ रही है। रविवार की रात भी एक चाकूबाजी की वारदात हुई। इस मामले में आरोपियों ने पीड़ित को रात 1 बजे घर से खींचकर निकाला और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान हालात में पीड़ित को एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

              मामला यहीं नहीं रुका। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि घटना के बाद मोहल्ले की महिलाओं ने ही फरार आरोपियों में एक को अगले दिन मोहल्ले में घूमते हुए देखा। तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। फिर उसे पुलिस के हवाले किया। बेखौफ आरोपी ने पुलिस के सामने ही मोहल्ले वालों को धमकी दी कि तुम लोग इस साल दिवाली नहीं मना पाओगे।

              बेखौफ आरोपी ने पुलिस के सामने ही मोहहले वालों को धमकी दी कि तुम लोग इस साल दिवाली नहीं मना पाओगे।

              बेखौफ आरोपी ने पुलिस के सामने ही मोहहले वालों को धमकी दी कि तुम लोग इस साल दिवाली नहीं मना पाओगे।

              पूरी घटना, जानिए

              दरअसल ये पूरा मामला रायपुर के आजाद चौक इलाके के अर्जुन नगर, समता कॉलोनी का है। लक्ष्मी कुंबी ने आजाद चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उसने बताया कि 5 अक्टूबर को रात 1 बजे के करीब वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रही थी। तभी जोर-जोर से दरवाजे को खटखटाने की आवाज आयी। उसके पति राहुल कुंबी ने उठकर दरवाजा खोला तो बाहर तीन-चार युवक खड़े हुए थे।

              उन्होंने उसके पति को खींचकर बाहर निकाला। फिर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इतने में ही आरोपियों में से किसी ने चाकू निकाला और उसके पेट में घोंप दिया। जिससे राहुल कुंबी बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसने जख्मी हालात में आरोपियों को पकड़ने की भी कोशिश की लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित को एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया।

              ये पूरा मामला रायपुर के आजाद चौक इलाके के अर्जुन नगर, समता कॉलोनी का है।

              ये पूरा मामला रायपुर के आजाद चौक इलाके के अर्जुन नगर, समता कॉलोनी का है।

              आरोपी बोला- मोहल्ले वाले दीवाली नहीं मना पाओगे

              घटना के अगले दिन आरोपी टिल्लू बाघ को मोहल्ले की महिलाओं ने वहां घूमते हुए पकड़ा। जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। वहीं आरोपी पुलिस के सामने ही मोहल्ले के लोगों समेत पीड़ित परिवार को धमकी भी दे रहा। उसने कहा कि तुम लोग इस बार दिवाली नहीं मना पाओगे। ये सुनकर पीड़ित परिवार अब भी खौफ में है।

              पुलिस ने दर्ज की मारपीट की धारा

              इस मामले में पीड़ित की पत्नी ने कहा कि उनके पति पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोपी पूरे प्लानिंग के साथ रात 1 बजे घर के बाहर पहुंचे थे। वे पति को जान से मारना चाहते थे। उसने पुलिस के सामने जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद पुलिस वालों को इस धमकी की बात को बताई गयी तो पुलिस वालों ने कहा कि वो नशे में है, बोल दिया तो कर देगा क्या?

              पीड़िता की पत्नी ने कहा कि आरोपी के ऊपर जानलेवा हमले को लेकर सख्त एक्शन होना चाहिए। हालांकि पुलिस ने फिलहाल मारपीट और गाली-गलौज के तहत मामला दर्ज किया है।

              ‘इलाके में खुलेआम गांजा, शराब और जुआ चलता है’

              उस इलाके की रहने वाली महिला ने बताया कि इस इलाके में पटरी के पास खुलेआम नशे में धुत युवक बैठे रहते हैं। वहां पर गांजा और शराब बिकता है। लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती। इसके अलावा वे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी करते रहते है। वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। रात 2-3 बजे तक ये स्थिति बनी रहती है। जिसके खिलाफ मोहल्ले वालों ने पुलिस से कई बार मांग भी की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के...

                              रायपुर : वन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर दें जोर – वन मंत्री कश्यप

                              विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितरायपुर (BCC...

                              रायपुर : नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सजग

                              संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सर्वेक्षण...

                              Related Articles

                              Popular Categories