CG: औंधे मुंह नाले में गिरकर शराबी की मौत… नशे में लड़खड़ाते कदमों से शराब दुकान से निकला, फिर खुले नाले पर जा गिरा

            RAIPUR: राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक युवक की शराब के नशे में नाले में गिरकर मौत हो गयी। घटना के पहले युवक ने शराब दुकान में जमकर शराब पी। फिर वहां से वह सड़क रास्ते से घर की तरफ पैदल जा रहा था। इसी दौरान वह खुले नाले पर जा गिरा। जहां नाले का पानी उसके शरीर में भर गया और उसकी मौत हो गई।

            यह पूरा मामला लालपुर स्थित शराब भट्टी के पास का है। छत्तीसगढ़ नगर का रहने वाला तुलेश सिह राजपूत शुक्रवार की देर रात शराब पीने गया हुआ था। वह पूरी तरह नशे में धूप होकर घर की तरफ वापस लौट रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में वह सड़क के बगल में स्थित नाले पर जा गिरा।

            छत्तीसगढ़ नगर का रहने वाला तुलेश सिह राजपूत शुक्रवार की देर रात शराब पीने गया हुआ था।

            छत्तीसगढ़ नगर का रहने वाला तुलेश सिह राजपूत शुक्रवार की देर रात शराब पीने गया हुआ था।

            इस नाले पर वह मुंह के बल गिरा। जिससे पानी उसके शरीर के अंदर चला गया। नशे में बेसुध होने से वह खुद का बचाव भी नही कर पाया। इसी हालत में कुछ देर पड़े रहने के बाद उसकी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उसकी लाश देखी तो टिकरापारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा लाश परिजनों को सौंप दी है। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई जारी है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories