Friday, February 20, 2026

              CG: नशे में धुत लड़कियों का सड़क पर बवाल, मारपीट… तेज रफ्तार में पहले एक कार को ठोका, फिर दूसरी कार के युवकों से भिड़े; FIR दर्ज

              RAIPUR: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में शराब के नशे में तीन युवतियों ने जमकर हंगामा मचाया। ये मामला देर रात का है। बताया जा रहा है कि इन युवतियों की कार ने पहले एक कार को ठोका। फिर पीछे से आ रही दूसरी कार से इनकी टक्कर हो गयी।

              जिसके बाद इनके बीच आपस में जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामलें में पुलिस से एक पक्ष ने शिकायत की है।

              पूरा मामला जानिए

              पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला 7 अक्टूबर की देर रात डेढ़ से 2 बजे के बीच की है। नेशनल हाईवे में एक ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया। जिससे बाद वहां से गुजर रही एक कार ने भी ब्रेक मारा। तभी पीछे से वेन्यू गाड़ी में दो युवक और तीन युवतियां तेज रफ्तार में पहुंचे।

              इस कार को युवतियों का दोस्त चला रहा था। वे जाकर सामने वाले कार से टकरा गये। इसी बीच पीछे से आ रही एक अन्य कार स्विफ्ट डिजायर भी इनकी कार से भीड़ गई।

              युवतियों का आरोप है कि लड़कों ने उनके साथ अश्लील गाली गलौज और मारपीट की है।

              युवतियों का आरोप है कि लड़कों ने उनके साथ अश्लील गाली गलौज और मारपीट की है।

              आधी रात सड़क पर होती रही मारपीट

              जानकारी के मुताबिक, पीछे से आ रही स्विफ्ट कार में 2-3 युवक सवार थे। टक्कर लगने के बाद उन्होंने इस बात का विरोध किया। तो वहां मौजूद लड़कियां उन युवकों से भिड़ गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि मारपीट में एक युवक का शर्ट फट गया है। तो वहीं एक युवती उसे पुलिस के सामने ही पीट रही है।

              पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला को शांत कराया।

              पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला को शांत कराया।

              युवतियों ने करवाया FIR

              हालाँकि इस मामले में उन युवतियों में से एक की ने तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। रायपुर की रहने वाली श्रेया सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि ट्रक का अचानक ब्रेक करने से उनकी गाड़ी की टक्कर हुई। जिसके बाद पीछे से आ रही कार के युवकों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की।

              श्रेया ने पुलिस को बताया कि इस मारपीट में उनके नाक मुंह और सिर के पीछे से खून निकलने लगा। इसके अलावा उनके एक साथी विनायक सेठी को भी लड़कों ने खूब मारा है। जिससे वो भी लहूलुहान हो गया।

              इस मामले में फिलहाल युवकों की तरफ से कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है।

              इस मामले में फिलहाल युवकों की तरफ से कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है।

              एक पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज

              इस मामले में तेलीबांधा टीआई फैजल होदा शाह ने बताया कि युवतियों ने थाने में युवकों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इनकी गाड़ियों के बीच आपस में टक्कर हुई है। युवतियां शराब के नशे में थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला को शांत कराया। फिलहाल दूसरे पक्ष के युवकों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories