CG: बड़े भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या.. लिव-इन में रह रही बहन के यहां जाने को लेकर विवाद, छोटे भाई ने मारा और भाग गया

              Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से पीट-पीटकर के हत्या कर दी है। दोनों की बहन किसी के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसी के घर जाने को लेकर दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया। जिसके चलते आरोपी युवक ने बड़े भाई की जान ले ली है। मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है।

              पोसकट गांव में मोहन राम और बैगा राम अपने परिवार के साथ रहते थे। दोनों घर चलाने के लिए खेती किसानी करते थे। वहीं उनकी बहन सुनीता दूसरे समाज के लड़के साथ गांव में ही लिव-इन में रह रही थी। बस इसी बात को लेकर बड़ा भाई मोहन राम विवाद करता था। वो परिवार वालों से कहता था कि उसके घर में मत जाया करो। उससे कोई संबंध नहीं रखना है। जबकि छोटा भाई बैगा राम आए दिन अपनी बहन के घर जाया करता था। इस बात को लेकर भी मोहन नाराज रहता था।

              बताया गया कि नए साल के दिन दोनों पिकनिक मनाने गए थे। शाम के वक्त दोनों पिकनिक मनाकर लौट आए। घर आने के बाद भी दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि कि छोटे भाई बैगा राम ने डंडा उठाया और बड़े भाई मोहन को पीटना शुरू कर दिया।

              घटना के वक्त घर कोई नहीं था। वहीं जब युवक अपने बड़े भाई को पीट रहा था, तब वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था। ऐसे में पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। मगर तब तक आरोपी भाग निकला। उधर मोहनराम की मौत हो गई थी।

              घटना के कुछ देर बाद ही दोनों के माता-पिता मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी लगी है। जिसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी। अगले दिन शव का पोस्टमार्टम किया गया है। फिर इस मामले की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : डिजिटल जनगणना-2027 : प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित हो चुके, इसका व्यवहारिक परीक्षण किया आयुक्त ने

                              स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि. एन.सी.डी.सी. स्कूल प्रशिक्षण केन्द्र पर आयुक्त...

                              Related Articles

                              Popular Categories