CG: हार्वेस्टर में दबकर किसान की मौत… खेत में धान कटाई कराने किराए पर लाया था, मोड़ने के लिए बैक करते समय हुआ हादसा

              BILASPUR: बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में खेत में धान की कटाई के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। धान काटते समय ड्राइवर ने हार्वेस्टर को पीछे किया, तभी किसान नीचे दब गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल लेकर जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

              दरअसल, मस्तूरी निवासी किसान संतराम यादव का बेटा वीरेंद्र यादव (45 वर्ष) अपने पिता के साथ खेती का काम करता था। शुक्रवार दोपहर वीरेंद्र यादव धान की कटाई कराने के लिए किराए पर हार्वेस्टर लेकर अपने खेत आया था। वह खेत में हार्वेस्टर से धान की कटाई करा रहा था।

              हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ और पुलिस।

              हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ और पुलिस।

              हार्वेस्टर को पीछे करते समय हुआ हादसा

              धान की कटाई करते हुए ड्राइवर ने हार्वेस्टर को खेत में मोड़ने के लिए पीछे किया। वीरेंद्र हार्वेस्टर के पीछे खड़ा था, जिसे ड्राइवर देख नहीं पाया। इसी दौरान वो टकराकर पहिए के नीचे दब गया। बेटे को गिरते देखकर संतराम ने जोर से आवाज लगाकर ड्राइवर को हार्वेस्टर को रोकने के लिए बोला। लेकिन, तब तक वीरेंद्र नीचे गिरकर दब गया था।

              पिता के सामने बेटे ने तोड़ दिया दम।

              पिता के सामने बेटे ने तोड़ दिया दम।

              पिता और परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बची जान

              इस हादसे के बाद संतराम दौड़कर हार्वेस्टर के पास पहुंचा। तब वीरेंद्र खेत में पराली के बीच बेहोश पड़ा था। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पर पुलिस ने हार्वेस्टर को जब्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories