कोरबा: बोलेरो सड़क हादसे का हुई शिकार… बारातियों से भरी ​​​​​​गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, 6 लोग घायल; तीन की हालत गंभीर

              KORBA: कोरबा में बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मोरगा के पास एक बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गई। ढेलवाडीह से अंबिकापुर बारात जा रही बोलेरो सड़क के बीचों बीच डिवाइडर में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में चालक समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी एक बोलेरो वाहन ग्राम ढेलवाडीह से अंबिकारपुर जा रही थी। ये हादसा शुक्रवार रात करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी। इससे वह अनियंत्रित हो गया और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद वाहन में मौजूद बाराती वाहन में ही फंस गए।

              आधा दर्जन लोग घायल

              राहगीरों की मदद से सभी बारातियों को बाहर निकाला गया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

              घायलों को तुरंत इलाज के लिए कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।

              घायलों को तुरंत इलाज के लिए कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।

              बांगो थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। बोलेरे वाहन पर आधा दर्जन से अधिक महिला सवार थी जो हादसे का शिकार हुई है। तीन की हालत काफी गभीर हैं। सिर और हाथ पर गभीर चोंटे आयी है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण 8 अगस्त को

                              मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को मतदान...

                              रायपुर : विकसित भारत जी-राम-जी योजना : जल संरक्षण से समृद्धि तक का सफर

                              मिट्टी बांध ने किसानों को दिया सिंचाई, रोजगार और...

                              रायपुर : सरकारी कर्मचारियों को आकस्मिक वित्तीय संकट से उबारने की अभिनव पहल

                              ई-कोष से मिलेगा बिना ब्याज अल्पावधि ऋण​​रायपुर (सुनील त्रिपाठी,...

                              Related Articles

                              Popular Categories