CG : नहर में करंट लगने से किसान की मौत, पंप के पास मिली लाश, उंगलियों पर मिले काले रंग के निशान

          BALOD: छत्तीसगढ़ के बालोद में एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तांदुला जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ा गया है। इसी बीच पंप लगाकर फसल की सिंचाई करने वाला किसान हेमलाल साहू करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई। पूरा मामला सनौद थाना क्षेत्र के बेलोदी का है।

          मामले की जानकारी मिलते ही सनौद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

          बालोद में करंट लगने से किसान की मौत हो गई।

          उंगलियों पर काले रंग के निशान मिले

          बताया जा रहा है कि शव पंचनामा के दौरान कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक किसान की उंगलियों पर काले रंग के निशान मिले हैं, जिससे किसान की मौत करंट लगने की आशंका जताई जा रही है।

          मोटर पंप में आ गया था कचरा, सफाई के दौरान हादसा

          जानकारी के मुताबिक फसल की सिंचाई के दौरान मोटर पंप में कचरा आ गया था, जिसे सफाई करने के लिए वह नहर के अंदर गया था। मोटर पंप की सफाई करते समय वह करंट की चपेट में आ गया।

          शव के पास से मिला मोटर पंप

          मामले में विद्युत विभाग के जेई चंद्रकुमार बघेल ने बताया कि यहां पर किसान अस्थाई कनेक्शन नहीं लिया है। केनाल पर शव के पास मोटर पंप और तार मिले हैं। घटना की जांच की जाएगी। मौके पर मोटर पंप और केबल जब्त किया गया। बालोद में सिचाई विभाग भी नहर की निगरानी नहीं कर रहा है। नहरों में धड़ल्ले से मोटर पंप लगाकर पानी खींचा जा रहा है।



                    Hot this week

                    रायपुर : मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस समारोह का आयोजन

                    एक घंटा खेल के मैदान में’ एवं ‘खेलेगा भारत,...

                    रायपुर : शशिकांत द्विवेदी को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

                    रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन...

                    Related Articles

                    Popular Categories