Tuesday, February 24, 2026

              CG: बाप-बेटे ने चोरी किया, फिर पैसों की करवा दी FD… सूने मकान में ताला तोड़कर 35 लाख किए पार, अब मां-बेटे समेत 3 गिरफ्तार

              RAIPUR: राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर स्थित सूने मकान में बाप-बेटे ने ताला तोड़कर चोरी किया। फिर उन्होंने चोरी के कुछ पैसों की एफडी करवा दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              नरेंद्र कुमार जैन ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि वह शैलेंद्र नगर में रहता है। उसका रियल स्टेट का कारोबार है। 14 नवंबर को शाम 4 बजे के करीब वह अपने फैमिली के साथ पिकनिक के लिए रायपुर से बाहर गया हुआ था। 2 दिन बाद जब परिवार वापस लौटा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। चोर ने घर के आलमारी में रखे नगद रकम समेत सोने चांदी के गहने पार कर दिए।

              चोरी के पैसों में 1 लाख की बैंक में FD करवा दी।

              चोरी के पैसों में 1 लाख की बैंक में FD करवा दी।

              चोरी की वारदात होने के बाद रायपुर क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की जॉइंट टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की मौजूदगी बलांगीर (उड़ीसा) में होना पाया। रायपुर पुलिस ने वहां रेड मारते हुए आरोपी सुनील सोना उर्फ बिलवा के बेटे सूरज सोना को गिरफ्तार किया। सूरज ने बताया कि उसने अपने पिता सुनील सोनी और कबीर नगर के रहने वाले संजय चौहान के साथ मिलकर चोरी की।

              चोरी की वारदात होने के बाद रायपुर क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की जॉइंट टीम ने जांच शुरू की।

              चोरी की वारदात होने के बाद रायपुर क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की जॉइंट टीम ने जांच शुरू की।

              चोर की मां ने करवा दी थी FD

              पुलिस को सूरज ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां पूनम सोना ने चोरी के पैसों में 1 लाख की बैंक में FD करवा दी। पुलिस ने फिलहाल इस मामलें में चोरी के आरोपी सूरज और चोरी के समान छिपाने के मामले में उसकी मां पूनम सोना और संजय चौहान की पत्नी पूजा कुम्हार को गिरफ्तार किया है। इस मामलें में 2 आरोपी सुनील सोना और संजय चौहान फरार है।

              पुलिस ने 35 लाख का माल किया जब्त

              इस मामलें में चोरों के कब्जे से चोरी की नगदी रकम 1 लाख 65 हजार रूपये, 522 ग्राम सोने के जेवरात और 3 किलो 341 ग्राम चांदी के जेवरात तथा बैंक खाते में चोरी के जमा रकम 1 लाख रूपये समेत 35 लाख 78 हजार को जब्त किया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories