CG: सड़क हादसे में पिता की मौत, 2 बेटियां घायल… सड़क पर अचानक टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, बाइक अनियंत्रित हो दीवार से टकराकर नाले में गिरी

              सरगुजा: जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, वहीं उसकी 2 बेटियां घायल हो गई। अचानक सड़क पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर जाने के कारण बाइक सवार व्यक्ति गाड़ी को संभाल नहीं सका और दीवार से टकराकर नाली में जा गिरा। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

              जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर थाना क्षेत्र के डिगमा का रहने वाला आनंद चेरवा (35 वर्ष) मंगलवार को अपनी 2 और 5 साल की बेटियों को लेकर बनारस रोड की ओर आया था। यहां से वापस लौटने के दौरान कमोदा विहार मार्ग पर प्रिंसेज कॉटेज से 100 मीटर की दूरी पर अचानक बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर आ गिरा। इससे हड़बड़ाए युवक ने बाइक पर से अपना नियंत्रण खो दिया।तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे दीवार से टकराकर नाली में जा गिरी।

              2 बच्चियां घायल हुई हैं, जिसमें 2 साल की बच्ची की हालत गंभीर है। दोनों बच्चियों का इलाज जारी है।

              2 बच्चियां घायल हुई हैं, जिसमें 2 साल की बच्ची की हालत गंभीर है। दोनों बच्चियों का इलाज जारी है।

              प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद काफी देर तक टूटी हुई बिजली की तार से चिंगारी निकलती रही। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चला रहे आनंद समेत उसकी दोनों बेटियां घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल मौके पर डायल 112 वाहन पहुंचा और तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान पिता आनंद चेरवा की मौत हो गई। वहीं उसकी 2 साल की छोटी बेटी की स्थिति गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। 5 साल की बड़ी बेटी को मामूली चोट लगी है, जिसका प्राथमिक इलाज किया गया है।

              इलाज के दौरान पिता आनंद चेरवा की मौत हो गई है।

              इलाज के दौरान पिता आनंद चेरवा की मौत हो गई है।

              गांधीनगर थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कहा कि गनीमत ये रही कि बच्चियां हाईटेंशन तार के संपर्क में नहीं आई, इसकी वजह से उनकी जान बच गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी

                              सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories