CG: गैस सिलेंडर फटने के बाद लगी आग.. 10 साल का बच्चा और उसके पिता झुलसे, हालत खतरे से बाहर; इलाज जारी

              बलौदाबाजार-भाटापारा: जिले में गैस सिलेंडर फटने से 10 साल का बच्चा और उसके पिता झुलस गए। बुधवार को भाटापारा के शक्ति वार्ड में उस समय अफरातफरी मच गई, जब घर में गैस सिलेंडर फटने के बाद आग लग गई। आग की चपेट में घर में मौजूद बच्चा और उसके पिता आ गए। आसपास के लोगों ने जब सिलेंडर फटने की आवाज सुनी और आग देखा, तो तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी।

              जानकारी मिलने पर नगरपालिका और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। घायल बच्चे और पिता को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल भाटापारा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। भाटापारा शहर थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे सूचना मिली थी कि शक्ति वार्ड के राजा मसीह के घर में आग लग गई है। तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक पड़ोसियों और नगर पालिका की टीम आग बुझाने का काम कर रही थी।

              सिलेंडर फटने से लगी आग।

              सिलेंडर फटने से लगी आग।

              आग से झुलसे बच्चे और पिता को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बड़ी घटना होते-होते रह गई। आग को समय पर बुझा लिया गया, जिसके कारण बाकी के घर उसकी चपेट में नहीं आए। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। भाटापारा शहर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

                              कलेक्टर, एसपी और नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को...

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी दूरस्थ अंचलों के लोगों की बड़ी उम्मीद

                              एक फोन कॉल पर प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी...

                              रायपुर : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, नागरिकों को मिली राहत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय...

                              Related Articles

                              Popular Categories