CG: बीजेपी के पूर्व सांसद के बेटे एवं सरपंच बहू गिरफ्तार.. PDS के राशन में 7 लाख से ज्यादा के हेराफेरी का आरोप

              कांकेर: जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन की हेराफेरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व बीजेपी सांसद के बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। लोकसभा सांसद और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके भाजपा के दिवंगत नेता अघ्घन सिंह ठाकुर की सरपंच बहू और बेटे को राशन दुकान के सामान में हेराफेरी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 2017 का है। 5 साल के बाद मामले में कार्रवाई की गई है।

              कांकेर जिला मुख्यालय से सटे लारगांव मरकाटोला की सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर ने 2017 में सरपंच रहते हुए पीडीएस के 153 क्विंटल चावल, 57 क्विंटल गेंहू, 5 क्विंटल शक्कर, 9 क्विंटल नमक, 9 क्विंटल चना की हेराफेरी कर ग्रामीणों के हक के राशन को बेच दिया था, जिसकी कीमत 7 लाख 21 हजार रुपए थी। जब राशन नहीं मिलने की शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की, तब खाद्य विभाग की टीम ने मामले की जांच की।

              पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार।

              पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार।

              जांच में सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर उसके पति अल्पेश ठाकुर पर राशन की हेराफेरी करने का आरोप सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ कांकेर कोतवाली में FIR दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कांकेर पुलिस ने की है। फिलहाल दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक और आरोपी है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

              वर्तमान में भी सरपंच हैं अन्नपूर्णा ठाकुर

              2017 में पीडीएस घोटाला करने वाली अन्नपूर्णा ठाकुर वर्तमान में भी लारगांव मरकाटोला की सरपंच हैं। पूर्व मंत्री की बहू लगातार दो बार गांव की सरपंच चुनी जा चुकी हैं, जिन ग्रामीणों ने उन्हें सरपंच चुना, उनके ही राशन में गड़बड़ी करने के आरोप में अब सरपंच और उनके पति को जेल की हवा खानी पड़ेगी।

              खाद्य विभाग की जांच के आधार पर कार्रवाई

              सिटी कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि खाद्य विभाग ने जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अपराध दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।


                              Hot this week

                              KORBA : सड़क सुरक्षा के प्रति जिला प्रशासन सख्त

                              कलेक्टर ने दुर्घटनाजन्य स्थलों को सुधारने के दिए निर्देशसड़कों...

                              Related Articles

                              Popular Categories