Friday, February 27, 2026

              CG: बहन से लव मैरिज करने पर दोस्त की हत्या… चाकू से पेट और पीठ पर किया वार; 2 महीनें पहले शादी के बाद से थी आपसी दुश्मनी, आरोपी गिरफ्तार

              रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या उसके ही एक पुराने दोस्त ने की है। इस हत्या की असल वजह आरोपी की मुंहबोली बहन के साथ दोस्त ने पहले अफेयर किया। फिर मौका देखकर उन्होंने छिपकर लव मैरिज कर लिया। जिसके बाद से दोंनो दोस्तों के बीच आपसी दुश्मनी हो गयी थीं। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस ने हत्या करके फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              पूरा मामला

              जानकारी के मुताबिक, नीरज नंदा श्याम नगर तेलीबांधा में रहता था। वो समान खरीदने बेचने का धंधा करता था। वहीं पास में उसका दोस्त राजेन्द्र राजपूत भी रहता है। दोनों पुराने अच्छे दोस्त थे। इसी बीच नीरज को राजेंद्र राजपूत की मुंह बोली बहन से प्यार हो जाता है। दोनों ने अफेयर के बाद 2 महीने पहले ही शादी की थी। ये बात आरोपी राजेन्द्र को पंसद नही आई। तभी से दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर वो आपसी दुश्मनी में बदल गयी।

              आरोपी राजेन्द्र राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

              आरोपी राजेन्द्र राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

              दोनों को लगता था, एक दिन हत्या होगी

              पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच आपसी दुश्मनी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी थी। मृतक और आरोपी दोनों को ये लगता था कि सामने वाला हमें मौका मिलते ही जान से मार देगा। फिर हुआ भी कुछ ऐसा ही मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे के करीब नीरज अपने घर के पास मौजूद था। तभी राजेंद्र चाकू लेकर वहां पहुंचा। उसने नीरज के पीठ और पेट में चाकू से 3 वार कर दिए। जिससे वो लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ा। जिससे शरीर से खून बहने से उसकी मौत हो गयी।

              इस मामलें को लेकर तेलीबांधा TI फैजल होदाशाह ने बताया कि आरोपी कल रात हत्या करके फरार हो गया था। जिसे आज दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह आपसी दुश्मनी सामने आई हैं। अब इस मामलें में आगे की कार्यवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पेण्ड्रीडीह चौक से नेहरू चौक मार्ग के लिए 40.79 करोड़ स्वीकृत

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य...

                              रायपुर : पेण्ड्रीडीह चौक से नेहरू चौक मार्ग के लिए 40.79 करोड़ स्वीकृत

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories