रायपुर : पाराघाट माईनर और भरारी व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 4.51 करोड़ रुपये स्वीकृत

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के अंतर्गत दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 4 करोड़ 51 लाख 14 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-मस्तुरी के अंतर्गत पाराघाट माईनर एवं भिलाई की शाखा नहरों के  जीर्णोंद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 22 लाख 65 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के हो जाने पर योजना की रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 1240 हेक्टेयर में 120 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। इसी तरह से विकासखण्ड-मस्तुरी के अंतर्गत निर्मित भरारी व्यपवर्तन योजना के जल द्वारों के मरम्मत और जीर्णोंद्धार कार्य के लिए 01 करोड़ 28 लाख 45 हजार रुपये  स्वीकृत किये गये हैं। योजनाओं के कार्यों को कराने हेतु मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। 


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories