CG: दोस्ती, प्यार और फिर छात्रा से रेप.. छत्तीसगढ़ की लड़की को भगा ले गया दिल्ली, वहां एक साल तक किया रेप

        Kanker: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 12वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। उसे एक युवक ने अपने प्यार में फंसाया था। इसके बाद उसे भगाकर दिल्ली ले गया। वहां ले जाने के बाद उसने लड़की से एक साल तक रेप किया। मगर अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

        इस मामले में लड़की के परिजनों ने सालभर पहले थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि लड़की 12वीं की छात्रा है। अचानक से वह गायब हो गई है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। इस पर पुलिस ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसके लिए पुलिस ने लड़की के दोस्तों से भी पूछताछ की।

        पूछताछ में पता चला था कि लड़की का पखांजूर निवासी कुमरेश अधिकारी (25) से प्रेम प्रसंग था। इस पर पुलिस ने कुमरेश की बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन वह भी अपने घर पर नहीं था। इसके बाद से ही पुलिस को उस पर शक हुआ था। बाद में पुलिस को पता चला कि लड़की कमुरेश के साथ ही गई है। फिर पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। मगर उसका कुछ पता नहीं रहा था। बार-बार लोकेशन ट्रेस करने पर भी कोई खास जानकारी नहीं मिली। बार-बार आरोपी का लोकेशन बदल रहा था। इस तरह से पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने गांव आया है। तब पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से लड़की को भी छुड़ाया गया है।

        पुलिस ने इस केस में लड़की से भी पूछताछ की है। पूछताछ मे लड़की ने बताया है कि आरोपी उसे अपने साथ भगाकर ले गया था। वो उसे दिल्ली और नोएडा लेकर गया था। वहां वो अलग-अलग इलाकों में रह रहा था। आरोपी दिल्ली और नोएडा में ही मजदूरी का काम करता था। वहीं पूछताछ में आरोपी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories