CG: दादा के गमी कार्यक्रम में शराब पीकर आने से टोका तो पोते की चाकू मारकर कर दी हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी…

            बिलासपुर/बेलगहना: दादा के गमी के कार्यक्रम में शराब पीकर आने से पोते ने मना किया तो युवक ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना बेलगहना थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम ढोलमौहा निवासी शिवनाथ सिंह पैकरा पिता झाडू सिंह पैकरा (30) के दादा लवन सिंह पैकरा का 9 जनवरी मंगलवार को निधन हो गया था।

            कार्यक्रम में लोगों का आना-जाना था। रात करीब 8.30 बजे गांव का ही दिलेश पैकरा (20) शराब के नशे में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा। शिवनाथ ने उसे वापस घर जाने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसके कारण दोनों के बीच में विवाद हुआ और दिलेश जान से मारने की धमकी देते हुए जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।

            उसे शिवनाथ के गले में वार किया और फरार हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स रवाना किया पर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी हेमंत सिंह के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की और उसके मिलने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। वह ग्राम उपका में छिपा हुआ था। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories