CG: हेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने सिंगर से किया रेप… दोस्त के कमरे में शादीशुदा महिला से बनाया शारीरिक संबंध, फिर बोला- नहीं कर पाऊंगा शादी

              भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ऑर्केस्ट्रा सिंगर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दुर्ग पुलिस में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल का बेटा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा महिला को शादी के झांसे में लेकर अपने दोस्त के घर ले गया था। वहां उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाया। फिर बाद में कहा कि अब घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हैं, शादी नहीं कर पाऊंगा। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

              आरोपी योगेश साहू (22 साल) पुलिस लाइन में रहता है। वो किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 36 साल की महिला ने बताया कि 2021 में शो के दौरान उसकी पहचान योगेश से हुई थी। धीरे-धीरे वो उससे आए दिन आकर मिलने लगा और उसे प्रपोज किया था।

              पति छोड़कर जा चुका है

              बताया गया है कि महिला की एक बेटी है, उसका पति उसे छोड़कर जा चुका है। महिला ने शिकायत में बताया कि जब लड़के ने प्रपोज किया, फिर उसे अपने साथ चौहान टाउन अपने दोस्त के घर ले गया। वहां योगेश ने कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, हम दोनों साथ रहेंगे।

              यह सुनकर महिला उसकी बातों में आ गई। जिसके बाद आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाया। फिर महिला उससे बार बार कहने लग गई कि चलो अब शादी कर लेते हैं। मगर युवक मना करता रहा। आए दिन वह टालमटोल करता रहा।

              स्मृति नगर चौकी फरार आरोपी की तलाश कर रही है। (फाइल फोटो)

              स्मृति नगर चौकी फरार आरोपी की तलाश कर रही है। (फाइल फोटो)

              बात करना किया बंद

              उधर, जब लड़के को लगा कि महिला बार-बार उसे शादी करने के लिए कह रही है, तब उसने महिला से बात करना बंद कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि घरवाले राजी नहीं हो रहा हैं। मैं अब शादी नहीं कर पाऊंगा, इस पर महिला ने उसे समझाया, इसके बावजूद वह नहीं माना। इसी बात से परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत अब पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

              शिकायत दर्ज होते ही आरोपी फरार
              वहीं जैसे ही युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, किसी ने उसके पिता को इसकी जानकारी दे दी। जानकारी लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर...

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन : कम लागत में ज्यादा मुनाफे का बेहतर विकल्प

                              राष्ट्रीय बागवानी मिशन से किसानों को मिल रहा प्रोत्साहन,...

                              Related Articles

                              Popular Categories