CG: तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक को मारी टक्कर.. 500 मीटर तक घसीटते हुए गई गाड़ी, युवक की मौके पर मौत

            Durg: दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कार्पियों बाइक सवार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी बाइक सवार बाइक के साथ 500 मीटर दूर तक सड़क में घिसटता चला गया। सिर व हाथ पैर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धमधा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

            धमधा थाना प्रभारी सोमेश बघेल ने बताया कि बाइक चालक रामचंद्र साहू पिता शंकर साहू (45 साल) ग्राम बेलोदी का रहने वाला है। वह अपनी बाइक सीजी 07 जेडई 5074 से दोपहर में धमधा जा रहा था। दोपहर करीब 3 बजे धमधा से राजनांदगांव जा रही स्कार्पियों सीजी 08 एएफ 0405 के चालक ने तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।

            दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो को पुलिस ने किया जब्त

            दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो को पुलिस ने किया जब्त

            बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चालक 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से अधिक गति में गाड़ी चला रहा था। इस रफ्तार से जब उसने बाइक को टक्कर मारी तो बाइक सवार हवा में उछला और सड़क पर 500 मीटर दूर तक घिसटते हुए चला गया। लोगों ने पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार कर दोनों वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

            पटली कार को क्रेन से सीधा करते हुए

            पटली कार को क्रेन से सीधा करते हुए

            जानवर को बचाने में कार पलटी
            भिलाई तीन थाना क्षेत्र अंतर्गत चरोदा के पास रायपुर से भिलाई की तरफ जा रही एसयूवी सीजी 04 पीए 1280 गाय को बचाने में पलट गई। एक बजे के करीब वाहन चालक जैसे ही चरोदा में रेलवे के सोलर पावर प्लांट के आगे पहुंचा अचानक एक गाय सामने आ गई। उसे बचाने के चलते ड्राइवर ने गाड़ी साइड में पड़े पत्थर में चढ़ा दी। इससे गाड़ी हवा में उछलकर पटल गई। गनीमत यह रही एयर बैग खुल जाने से जनहानि नहीं हुई। चालक और अन्य बैठे लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्होंने दूसरी गाड़ी को फोन करके वहां बुलाया और उपचार कराने गए।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories