CG: तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की भिड़ंत.. घने कोहरे के चलते दोनों गाड़ियां आमने-सामने टकराईं; ड्राइवर की मौत

            Kanker: कांकेर जिले में NH- 30 पर चारामा के पास बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घने कोहरे के कारण दोनों ड्राइवर एक-दूसरे की गाड़ियों को नहीं देख पाए, जिसके कारण हादसा हुआ। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है।

            चारामा थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि सुबह 6-7 बजे के करीब झिपाटोला गांव के पास कांकेर की ओर से लौह अयस्क लेकर आ रहा ट्रक धमतरी से कांकेर आ रहे पिकअप वाहन से सीधे जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप चालक और उसका साथी वाहन में ही फंस गए। राहगीरों ने चारामा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद पिकअप में फंसे ड्राइवर और उसके साथी को बाहर निकाला। दोनों को वाहन से निकालने के लिए गैस कटर से गाड़ी का हिस्सा काटना पड़ा।

            पिकअप वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त।

            पिकअप वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त।

            दोनों को इलाज के लिए चारामा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान पिकअप वाहन के ड्राइवर ने दम तोड़ दिया। मृत ड्राइवर धमतरी जिले का रहने वाला है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। ट्रक का चालक हादसे के बाद से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

            पिकअप वाहन में फंसा ड्राइवर।

            पिकअप वाहन में फंसा ड्राइवर।

            छत्तीसगढ़ में शहर से गांव तक कोहरे की चादर

            राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में बुधवार सुबह से हो रही हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। शहर से लेकर गांव तक कोहरा छाया हुआ है। दुर्ग जिले के तापमान में 9 डिग्री की गिरावट आई है। ठंड के बीच लोग घर से रेन कोट और छाता लेकर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कल 5 जनवरी को भी दुर्ग जिले का तापमान ऐसी ही बना रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से चल रही ठंडी हवाओं के कारण ऐसी स्थिति बनी है। बुधवार को बारिश होने से दुर्ग जिले के तापमान में गिरावट आई है। वहीं अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक लुढ़का है। न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

                          शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक...

                          रायपुर : राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

                          शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक...

                          Related Articles

                          Popular Categories