Tuesday, February 10, 2026

            CG: पत्नी से झगड़ा, फिर घर में लगाई आग.. सिलेंडर ब्लास्ट; शराबी पति आए दिन करता था विवाद, जिंदा जल गया जानवर, आस-पास के 4 मकान भी जले

            दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पति पत्नी के झगड़े में पति ने अपने घर में आग लगा दिया। आग लगने से घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे आग भड़क गई और उसने अगल बगल स्थित चार अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। पाटन पुलिस मामले की जांच कर रही है। पाटन थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि पाटन के देमार गांव निवासी जन्नाथ ठाकुर (48 साल) आदतन शराबी है। वह शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता कौशिल्या ठाकुर से झगड़ा करता था। शनिवार सुबह को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुबह 11.45 बजे जगन्नाथ ठाकुर ने अपने घर में आग लगा दी। डर के मारे पत्नी बाहर भागी और लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग आग बुझाते घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग इतनी तेजी से भड़की की अगल बगल स्थित चार घरों में फैल गई। जब तक आग बुझती वहां बड़ा नुकसान हुआ। गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

            आग को बुझाते दमकल कर्मी

            आग को बुझाते दमकल कर्मी

            आग बुझाने पहुंची तीन दमकल
            पाटन पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी हुई उन्होंने अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं दुर्ग को फोन किया। वहां से तुरंत तीन दमकल रवाना की गई। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में भगवती बंजारे, मेश्राम, मुख्तार अली, फायरमेन शरद और शारदा प्रसाद ने दो से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

            घर के अंदर जिंदा जानवर जले

            घर के अंदर जिंदा जानवर जले

            घर के अंदर जल गए जिंदा जानवर
            जगन्नाथ के घर में गैस सिलेंडर फटने से आग इतनी तेजी से भड़की की वो उसके भतीजे मदन लाल ठाकुर के घर में फैली। मदन लाल का 45 हजार रुपए और घर का सारा सामान उसमें जल गया। आग बुझाने तक परिवार के काशी ठाकुर, नागेश ठाकुर और सतरूपा साहू का भी मकान जल गया है। आग लगने से लोग तो घर से भाग खड़े हुए, लेकिन अंदर जानवर जिंदा जल गए।

            आग लगने से कई घरों का लाखों का सामान जला

            आग लगने से कई घरों का लाखों का सामान जला

            पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
            थाना प्रभारी राजुकमार लहरे ने बताया कि उन्होंने आरोपी जगन्नाथ ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगजनी के मामलों के तहत कार्रवाई की है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजेगी।

            जगन्नाथ और कौशिल्या मकान में रहते थे अकेले
            जगन्नाथ पेशे से किसान है। उसके एक बेटा और दो बेटी हैं। एक बेटी की शादी हो गई। वहीं बेटा रायपुर में रहता है। उसकी छोटी बेटी भी अपने भाई के साथ रायपुर में ही रहती है। देमार में केवल जगन्नाथ और उसकी पत्नी ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि जगन्नाथ आए दिन शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा करता है। इससे पहले भी पैरावट में आग लगा चुका है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories