CG: रायपुर में फर्जी बाबा ने युवती को लिया झांसे में… बेहोश कर बनाया अश्लील वीडियो; टिकरापारा से गिरफ्तार, साथी महिलाओं की तलाश जारी

        रायपुर: तंत्र-मंत्र से परेशानी दूर करने का झांसा देकर टिकरापारा के एक फर्जी बाबा ने दुर्ग की युवती को बुलाया। युवती को बेसुध कर कपड़े उतारकर वीडियो बना लिया। फिर युवती को ब्लैकमेलिंग करने लगा। युवती ने जब पैसे नहीं ​दिए तो वीडियो को वायरल कर दिया। इससे युवती का रिश्ता टूट गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर फर्जी बाबा को शनिवार देर रात पकड़ लिया है। उसके सहयोगी महिलाओं की तलाश की जा रही है।

        पुलिस ने बताया कि दुर्ग में 26 साल की युवती रहती है। उसे घरेलू परेशानी है। उसे दो महिलाएं मिली। उन्होंने बताया कि टिकरापारा में एक बाबा है, जो सभी तरह की बाधाएं दूर कर देते हैं। निसंतान की गर्भ भर देते हैं। युवती झांसे में आ गई। महिलाओं के साथ युवती टिकरापारा आ गई। जहां बाबा ने युवती को बेसुध कर​ लिया। कपड़ा उतारकर उसका वीडियो बना लिया। उसके बाद ब्लैकमेलिंग करने लगा। जब युवती ने पैसा नहीं दिया तो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। युवती ने इसकी दुर्ग में शिकायत की। वहां से जांच के बाद दुर्ग पुलिस ने रायपुर पुलिस को केस भेजा। पुलिस ने फर्जी बाबा को पकड़ लिया है।



                Hot this week

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                Related Articles

                Popular Categories