CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की बैठक में न्यायालयों में अधोसंरचना विकास तथा भर्तियों के संबंध में हुआ विचार-विमर्श…

          • मुख्यमंत्री ने प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का दिया आश्वासन

          रायपुर: नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा और उप मुख्यमंत्री सह विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री अरूण साव की आधिकारिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधोसंरचना विकास तथा कर्मचारियों के विभिन्न पदों के सृजन एवं भर्ती की स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा अधिकांश प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया गया।

          बैठक में मुख्य सचिव श्री अभिताम जैन, रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द वर्मा, प्रमुख सचिव विधि श्री रजनीश श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, मुख्य न्यायाधीश के पी.पी.एस. श्री सुब्रमण्यम तथा विधि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories