CG: माटीपुत्र विष्णुदेव साय के शपथ लेते ही दीपक की रोशनी से जगमगा उठेगा जशपुर जिला…

          • सरगुजा-जशपुर अंचल में विकास के नए युग का होगा आरंभ

          जशपुर: माटीपुत्र श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री चयनित होने पर पूरे जशपुर जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। 13 दिसम्बर को उनके शपथ लेने के उपलक्ष्य में रात्रि में जशपुर शहर सहित पूरे जिले में घर-घर दीपकों से रोशनी की जाएगी।

          जिले के नागरिक ओमप्रकाश सिन्हा, भरत सिंह और मुकेश शर्मा ने जिलेवासियों से अपील की है कि जशपुर जिले के बेटे विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले दिन में जिले के हर घर में दीपक जलाएं। उन्होंने कहा कि आज से 20 साल पहले जशपुर जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री के पद पर जशपुर के बेटे को देखने का जो सपना संजोया था, उसके पूरा होने का पल 13 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है। यह हम सबके लिए दीपावली से कम नहीं है। जिलेवासियों के इस आशीर्वाद रूपी रोशनी से जशपुर जिले को विकास की नई उंचाई मिल सकेगी। अब तक जो विकास के सपने पूरे नहीं हो पाएं हैं, उसे नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पूरा करेगें।

          उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर का दीपोत्सव से सरगुजा-जशपुर अंचल में विकास के नये युग की शुरूआत होगी। जशपुर के आदिवासी बेटे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के ऐतिहासिक क्षण को आजीवन स्मृति पटल में अंकित करने के लिए उन्होंने घर-घर में दीपक जलाने की अपील की है।


                      Hot this week

                      कोरबा: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में BALCO के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार

                      पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार...

                      रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

                      राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन  (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नअधिकारियों...

                      Related Articles

                      Popular Categories