Tuesday, February 10, 2026

            CG: जूबी हर्बल दवाखाना किया गया सील… झोलाछाप डॉक्टर ने काट दी थी बच्ची के हाथ की नस, मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं दिखा सका आरोपी

            बलौदाबाजार: कलेक्टर रजत बंसल के आदेश पर पुराना मंडी रोड स्थित अवैध रूप से संचालित जूबी हर्बल दवाखाने को सील कर दिया गया है। झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के दौरान 12 साल की बच्ची की नस काट दी थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। मामला सिटी कोतवाली इलाके का है।

            जानकारी के मुताबिक, 12 वर्षीय नाबालिग जो पनगांव की रहने वाली है, वो अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए आई थी, लेकिन जूबी हर्बल दवाखाने के झोलाछाप डॉक्टर ने उसके दाहिने हाथ की नस काट दी। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर का नाम निरंजन विश्वास है। पीड़ित परिजनों ने सिटी कोतवाली में केस दर्ज कराया।

            SDM रोमा श्रीवास्तव के निर्देश पर तहसीलदार बलराम तंबोली ने दवाखाने को सील कर दिया।

            SDM रोमा श्रीवास्तव के निर्देश पर तहसीलदार बलराम तंबोली ने दवाखाने को सील कर दिया।

            जांच में आरोपी निरंजन विश्वास दवाखाने का पंजीयन और मेडिकल की डिग्री नहीं दिखा सका। जांच में ये भी पाया गया कि दवाखाना हर्बल दवाओं के नाम पर चलाया जा रहा है, लेकिन यहां अधिकांश दवाएं एलोपैथिक हैं। इनमें से कुछ दवाईयां शेड्यूल एच की कैटेगरी की पाई गई।

            इसके बाद कलेक्टर के आदेश और SDM रोमा श्रीवास्तव के निर्देश पर तहसीलदार बलराम तंबोली ने दवाखाने को सील कर दिया। ये कार्रवाई प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला पनगांव सुनील कुमार तिवारी की शिकायतों के आधार पर हुई है। निरीक्षण की दौरान तहसीलदार, बीएमओ और ड्रग इंस्पेक्टर मौजूद थे।

            ये है पूरा मामला

            एक महीने पहले 12 साल की नाबालिग बच्ची हाथ में घाव होने पर अपनी दादी के साथ झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने के लिए गई थी। डॉक्टर ने बच्ची का इलाज करके उसे वापस भेज दिया था। बच्ची इलाज के बाद जब स्कूल गई, तो वहां उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद स्कूल के प्रधान पाठक ने इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर से 30 जनवरी 2023 को की थी। जिसके बाद आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को आदेश दिया गया था।

            एसडीएम रोमा श्रीवास्तव ने बताया कि गैर कानूनी तरीके से क्लीनिक चलाते हुए झोलाछाप डॉक्टर को पकड़ा गया है। इसके खिलाफ राजस्व विभाग द्वारा अस्पताल को सील किया गया और ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा कार्रवाई की गई है, जबकि आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश भी पुलिस को दिए गए हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : एलोवेरा आधारित पर्सनल केयर उत्पादों से पहचान बना रहा दुगली का वन धन विकास केंद्र

                          आदिवासी महिलाएं बनी आत्मनिर्भररायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री जनजातीय...

                          रायपुर : किसान सुरेश कुमार नाग को मिला ‘भुइयां के भगवान’ सम्मान

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के...

                          रायपुर : चिप्स छत्तीसगढ़ और एसटीपीआई के मध्य 10 फरवरी को एमओयू

                          छत्तीसगढ़ में उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स नवाचार को मिलेगा नया...

                          Related Articles

                          Popular Categories