CG: किडनैप हुई 11वीं की छात्रा सकुशल बरामद… कार में जबरदस्ती बैठाकर ले गए, 3 घंटे के अंदर ही जंगल से मिली नाबालिग; आरोपी गिरफ्तार

            जशपुर: पुलिस ने किडनैप हुई नाबालिक लड़की को 3 घंटे के अंदर ही सकुशल बरामद कर लिया है। बुधवार 29 नवंबर को स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण हो गया था। छात्रा सहेली के साथ पैदल स्कूल जा रही थी। तभी सफेद कार से आए युवकों ने रास्ता रोककर उसे जबरदस्ती कार पर बैठाकर साथ ले गए थे।

            दरअसल, यह सिटी कोतवाली के लोदाम चौकी क्षेत्र की घटना है। छात्रा को लोखंडी ग्राम से लगभग 5 किलोमीटर आगे एक जंगल से आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर के द्वारा पुलिस टीम को 5 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।

            किडनैपिंग के बाद नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई।

            किडनैपिंग के बाद नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई।

            एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि छात्रा शासकीय स्कूल में पढ़ती है। छात्रा के अपहरण की जानकारी उसकी सहेली ने स्कूल के शिक्षक एवं परिजनों को दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर सभी थाना चौकी क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : सरगुजा ओलंपिक में ग्रामीण प्रतिभाओं का दिखेगा दम, 88 हजार खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                          गांधी स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरूसात...

                          रायपुर : ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस

                          जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की...

                          Related Articles

                          Popular Categories