CG: मंदिर से त्रिशूल निकालकर युवक की हत्या… सीने में किया गया कई वार, पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर शव को जलाया

              DURG: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक की हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया है। घटना रसमड़ा हाइवे से लगे एक मंदिर के पास की है। यहां एक युवक का जलता हुआ शव मिला है। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

              पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि रसमड़ा हाइवे से लगे सतबहिनियां मंदिर के किसी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही दुर्ग एसपी के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि शव के ऊपर के हिस्से को पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास किया गया है। पास ही एक लावारिस बाइक भी खड़ी हुई मिली।

              मंदिर के सामने परिसर में इस तरह अधजला युवक का शव मिला है, पहचान छिपाने के लिए सिर को जलाया गया है।

              पुलिस के मुताबिक पहले युवक की बेरहमी से हत्या की गई उसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए चेहरे और ऊपर के शरीर को जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलगांव पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव की पहचान करने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। जब्त की गई बाइक CG 04 CF 0773 रायपुर पासिंग है। उसके नम्बर के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

              युवक क हत्या की खबर लगते ही घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोगों की भीड़।

              युवक क हत्या की खबर लगते ही घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोगों की भीड़।

              चोरी के सामान को बांटने के विवाद में हत्या की आशंका
              दुर्ग पुलिस की माने तो मौके पर उन्हें एल्युमिनियम वाशर और लोहे का एंगल मिला है। इससे ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृतक और आरोपियों ने मिलकर इसकी चोरी की थी। चोरी के माल का बंटवारा करने को लेकर इनके बीच विवाद हुआ होगा। इसी विवाद में आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

              घटनास्थल पर लावारिस मिली बाइक की जांच करती पुलिस, रायपुर पासिंग की है मोटर साइकिल।

              घटनास्थल पर लावारिस मिली बाइक की जांच करती पुलिस, रायपुर पासिंग की है मोटर साइकिल।

              मंदिर के त्रिशूल से की बेरहमी से हत्या
              पुलिस की जांच में पाया गया है कि आरोपियों ने युवक की हत्या मंदिर के त्रिशूल से की है। आरोपियों ने त्रिशूल से पहले उसके सीने पर वार किया। जब वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया तो फिर सीने में वार किया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो त्रिशूल शव के सीने में घुसा हुआ मिला। इसके बाद आरोपियों ने हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए जमीन पर लकड़ी का पट्टा रखा। उसके ऊपर शव को रख दिया फिर बाइक से पेट्रोल निकाल कर उसको जला दिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार : दिव्यांग केदारी साहू को मिली नई रफ्तार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल...

                              रायपुर : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

                              132 परीक्षा केन्द्रों में 28,570 परीक्षार्थी हुए सम्मिलितरायपुर (BCC...

                              रायपुर : धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर

                              22 हजार के बदले कमाए 3 लाख रुपएगेंदा उत्पादन...

                              Related Articles

                              Popular Categories