CG: गला घोंटकर बड़े भाई को मार डाला… पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद था, मौका मिला तो छोटे भाइयों ने हत्या कर दी; दोनों गिरफ्तार

              Kanker: कांकेर में चचेरे भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। दोनों परिवारों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद था। जिसके बाद मौका मिलते ही दोनों ने मिलकर उसकी जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है।

              पोड़गाव निवासी महेश मातलाम(42) बुधवार रात को खेत में बने मचान में सोने गया था। इसके बाद वह सुबह काफी देर तक लौटा ही नहीं। इस बीच गुरुवार सुबह उसका भाई खेत की तरफ गया था। उसने वहां देखा कि मचान के अंदर औंधे मुंह महेश सोया हुआ था। उसने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा।

              इस तरह से पड़ा था युवक का शव। इसलिए छोटा भाई तुरंत समझ ही नहीं पाया कि उसकी मौत हो गई है।

              इस तरह से पड़ा था युवक का शव। इसलिए छोटा भाई तुरंत समझ ही नहीं पाया कि उसकी मौत हो गई है।

              पलटकर देखा तब पता मामला

              इसके बाद भाई ने उसे जब पलटा तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। शरीर पर चोट के निशान थे। खून भी बह रहा था। इस पर उसने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। परिजनों को भी इस बारे में बताया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पुलिस ने इस केस में हत्या के एंगल से ही जांच शुरू की थी।

              पूछताछ में पता चला विवाद था

              पुलिस ने इस केस में सबसे पहले उसके परिजनों से पूछताछ की थी। पूछताछ में पता चला कि जमीन को लेकर उसका चेचेर भाई गोकुल मातलाम(28) और चमार सिंह मातलाम (25) से विवाद चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

              पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

              पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

              कई बार हो चुका था विवाद

              दोनों ने बताया कि हमारी पुश्तैनी जमीन पर महेश ने कब्जा कर लिया था। मांगने पर वह नहीं देता था। कई बार उससे हमने मांग की, लेकिन आए दिन वह विवाद करता था। इसलिए हमने उसे मारने के प्लान बनाया था। पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जानकारी शुक्रवार को सामने आ सकी है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी खेती किसानी का काम करते थे। मृतक भी खेती किसानी ही किया करता था।


                              Hot this week

                              रायपुर : सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित

                              103 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ, 64 यूडीआईडी कार्ड के...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर की संबल

                              ग्राम घुठेरा की अनिता योजना से छोटी बचत कर...

                              रायपुर : एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(...

                              Related Articles

                              Popular Categories