CG: घर के आंगन से 1 लाख की KTM बाइक चोरी… पहचान छिपाने के लिए मोडीफाई करवाया, पुलिस ने चोर समेत गैरेज के मालिक को किया गिरफ्तार

              RAIPUR: राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर में एक युवक के घर के आंगन से KTM बाइक की चोरी हो गई। इस स्पोर्ट्स बाइक की कीमत 1 लाख रुपये के करीब थी। चोर ने बाइक की पहचान छिपाने के लिए उसे एक गैरेज मालिक के साथ मिलकर मोडिफाई कर दिया। रायपुर क्राइम ब्रांच ने देवेंद्र नगर थाने की पुलिस के साथ मिलकर चोर समेत गैरेज के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

              पीड़ित युवक साहिल ने देवेंद्र नगर थाने में FIR दर्ज कराई कि 1 अक्टूबर को रात 9 बजे के करीब वो घर पहुंचा। वो देवेंद्र नगर के सेक्टर 1 में रहता है। उसने अपनी केटीएम बाइक को घर के नीचे आंगन में खड़ी कर दी। फिर वो सोने चले गया। जब अगले दिन सुबह हुआ काम पर जाने के लिए निकला। तो वहां पर उसकी बाइक मौजूद नहीं थी। किसी ने गाड़ी की चोरी कर ली थी।

              पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से पकड़ा

              इस मामले की सूचना देवेंद्र नगर पुलिस को लगते ही उन्होंने जांच चालू कर दी। आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों और मुखबिरों की मदद से चोर की तलाश की गई। तभी पुलिस ने जांच में पप्पू गोपाल नाम के युवक को पकड़ा। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गाड़ी को मॉडिफाई कराने में महेंद्र ऑटो पार्ट्स के मालिक महेंद्र मोंगरे की मदद ली है।

              चोरी की बाइक बरामद

              जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी पप्पू गोपाल और महेंद्र मोंगरे को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। इस मामले में देवेंद्र नगर थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि बाइक चोरी की शिकायत मिलने पर क्राइम ब्रांच और थाने की टीम ने मिलकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई है।


                              Hot this week

                              KORBA : सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

                              कोरबा (BCC NEWS 24): सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को...

                              रायपुर : झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र

                              ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक...

                              रायपुर : बस्तर में पहली बार आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

                              Related Articles

                              Popular Categories