CG: फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ.. कुत्ते के बच्चे को बनाया अपना शिकार, CCTV कैमरे में घटना कैद; ग्रामीणों को सता रही मवेशियों की चिंता

          बालोद: जिले के गुरूर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोनईडोंगरी गांव के एक निजी फार्म हाउस में मंगलवार को एक तेंदुआ घुस आया। यहां उसने एक कुत्ते के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद से लोगों में दहशत है। CCTV कैमरे में तेंदुआ कैप्चर हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से वो फार्म हाउस में घुस आया।

          इधर लोगों का कहना है कि आज तेंदुए ने जानवर का शिकार किया है, लेकिन कभी इंसान को भी मार सकता है। ऐसे में उन्होंने वन विभाग से मदद की गुहार लगाई है। वन विभाग ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीणों ने ये भी बताया कि पास में ही तीन मुर्गी फार्म भी हैं, लेकिन वहां किसी भी तरह का नुकसान तेंदुए ने नहीं पहुंचाया है। तेंदुए ने ग्राम हितेकसा व पेटेचुआ में भी कई मवेशियों को अपना निशाना बनाया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी हेमलता मंडावी ने कहा कि उनके पास बीट गार्ड की कमी है, इसलिए सूचना नहीं मिल पाई।

          CCTV फुटेज में घटना कैद।

          CCTV फुटेज में घटना कैद।

          निजी फार्म हाउस में घुसा था तेंदुआ

          निजी फार्म हाउस के संचालक ने घटना की सूचना वन विभाग को दी है। वन विभाग का कहना है कि गुरूर वन परिक्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है, इसलिए लोग उस तरफ नहीं जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि वे पालतू जानवरों को अक्सर घर के बाहर बांधकर रखते हैं, ऐसे में तेंदुआ कभी भी उन्हें अपना शिकार बना सकता है। बता दें कि बालोद जिला बीते दो वर्षों से जानवरों का डेरा बना हुआ है। पहले बाघ ने यहां पर दस्तक दी थी, इसके बाद चंदा हाथी के दल ने एक साल तक डेरा जमाया। हाथियों के कारण जान-माल को बहुत नुकसान पहुंचा था। हाथी अक्सर फसलों को रौंद देते थे। अब तेंदुए की आमद ने क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ा दी है।



                    Hot this week

                    KORBA : संवेदनशीलता के साथ दिव्यांगजनों की जरूरतों पर त्वरित पहल

                    कलेक्टर जनदर्शन में 6 दिव्यांगों को तत्काल मिले सहायक...

                    रायपुर : विशेष लेख : डिजिटल क्रांति की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़

                    तकनीक से बदली खेती की तस्वीर, डिजिटल क्रॉप सर्वे...

                    Related Articles

                    Popular Categories