Tuesday, February 24, 2026

              CG: युवक की मौत का लाइव VIDEO… हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, ओडिशा से इलाज कराने आया था

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में एक युवक की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा कि यह युवक ओडिशा से इलाज करवाने आया था इसी दौरान उसने इलाज के डर से छलांग लगा दी। घटना राजेंद्र नगर थाना इलाके की है।

              वीडियो में दिख रहा है कि युवक अस्पताल की खिड़की से बाहर की ओर निकला और कुछ देर बाद उसने कूद कर जान दे दी। मृतक का नाम बहादुर बारिया है जिसकी की उम्र 43 साल की थी और वह बरगढ़ का रहने वाला था। यह घटना 23 नवंबर गुरुवार की है।

              अस्पताल की तीसरी मंजिल से युवक ने छलांग लगाई।

              अस्पताल की तीसरी मंजिल से युवक ने छलांग लगाई।

              बाथरूम की खिड़की से लगाई छलांग

              बताया जा रहा है कि युवक को कंधे की हड्डी से जुड़ी परेशानी थी। वह 16 नवंबर को वह रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके की श्री अनंत साईं अस्पताल में भर्ती हुआ था। इसी दौरान 23 नवंबर को वह बाथरूम जाने के लिए उठता है और फिर वहीं से खिड़की से बाहर की ओर निकलता है। वीडियो में दिख रहा है कि अंदर एक शख्स उसे रोकने की भी कोशिश करता है लेकिन कुछ बातें करते हुए युवक छलांग लगा देता है।

              सिर फटने से हुई मौत

              घटना के दौरान नीचे सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं मौजूद कुछ युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लग गए। युवक ने जब छलांग लगाई तो वह सिर के बल नीचे जमीन पर गिरा। जिससे युवक का सिर बुरी तरह फट गया और उसकी कुछ ही मिनट में मौत हो गई।

              TI ने कहा- इलाज के डर से कूद गया युवक

              राजेंद्र नगर टीआई अर्चना धुरंधर ने बताया कि, यह वीडियो 23 नवंबर का है, युवक ओडिशा के बरगढ़ का रहने वाला था। युवक वेल्डिंग का काम करता था। फिलहाल पूछताछ में यह सामने आया है कि, डायग्नोसिस के दौरान युवक डर गया था। इसके बाद उसने छलांग लगाकर जान दे दी और उसकी मौके पर मौत हो गई। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेजवाया गया, इसके बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया था।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध वनोपज परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई

                              साल एवं सागौन चिरान जब्तरायपुर (BCC NEWS 24): वन...

                              रायपुर : दिव्यांगजनों को मिला बायोनिक कृत्रिम हाथ

                              आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदमरायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories